Hello world!
Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then…
NBST निबंधन कार्यालय सदर तहसील जिला बरेली में पंजीकृत नवोदय भारत सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था है, (पंजीयन संख्या 04/650/2023) यह अप दीपो भव के सिद्धांत पर एक स्वयं सहायता समूह की तरह कार्य करती है, जहां सदस्य आपसी सहयोग के माध्यम से एक दूसरे को आवश्यकता के समय आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हैं, संस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि NBST का कोई भी सदस्य या उसका परिवार कठिन परिस्थितियों में अकेला ना रहे l
NBST का यह विश्वास है कि जब कोई व्यक्ति आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है तब उसकी कार्य क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में सकारात्मक वृद्धि होती है जिससे वह अपने जीवन में बेहतर और प्रभावी प्रदर्शन कर पाता है l
नवभारत सेवा टीम (NBST) एक सामाजिक सेवा संस्था है, जो आपसी सहयोग के माध्यम से जरूरत के समय परिवारों को आर्थिक और सामाजिक संबल प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी सदस्य या उसका परिवार अचानक आई कठिन परिस्थिति में अकेला न पड़े। दुर्घटना, आकस्मिक मृत्यु, बेटी के विवाह या चिकित्सीय आपात स्थिति जैसे समय पर NBST के सदस्य एक-दूसरे का साथ बनते हैं। छोटी-छोटी सहयोग राशि मिलकर किसी परिवार के लिए बड़ा सहारा बन जाती है। हम मानते हैं कि जब व्यक्ति स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है, तभी वह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य बना पाता है। NBST इसी विश्वास और जिम्मेदारी की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
वार्षिक अंशदान –
1. सदस्य बनने के इच्छुक व्यक्ति NBST के बैंक खाते में ₹50 का वार्षिक अंशदान किसी भी ऑनलाइन माध्यम (UPI, ऑनलाइन ट्रांसफर) से जमा करें।
2. NBST की वेबसाइट www.nbstup.com पर जाकर वहां दिए गए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरें।
3. अपना पासवर्ड बनाएं और फॉर्म सबमिट करें।
सत्यापन और सुरक्षा –
1. रजिस्ट्रेशन सबमिट करने के बाद सदस्य सूची में अपना नाम चेक करें तथा पासवर्ड सुरक्षित रखें।
2. यदि कोई समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
18 से 55 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति, जो मानसिक रूप से स्वस्थ हो, NBST का सदस्य बन सकता है। तथा निरंतर वैधानिक रहने पर अपनी सदस्यता 65 वर्ष की आयु तक जारी रख सकता है।
यूट्यूब चैनल: NBST के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से समस्त सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी। आप चैनल से जुड़कर अपडेट रह सकते हैं।
वेबसाइट विजिट: NBST सदस्य नियमित रूप से वेबसाइट देख सकते हैं।
सोशल मीडिया और ग्रुप: NBST के आधिकारिक टेलीग्राम ग्रुप, फेसबुक पेज और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
संपर्क: आप विभिन्न पदाधिकारी तथा हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क कर सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
व्हाट्सएप नंबर अपडेट: यदि आप अपना नंबर बदलते हैं तो अपने नए नंबर को NBST के रिकॉर्ड में अवश्य अपडेट करवाएं।